UPSC Recruitment : UPSC में मैनेजर, असिस्टेंट कंट्रोलर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती
सोमवार से शुरू होंगे आवेदन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून है आवेदन की अंतिम तारीख
UPSC Recruitment : संघ लोक सेवा आयोग UPSC में विभिन्न पदों के लिए विकेंसी निकाली गई हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 25 मई यानी सोमवार से शुरू हो रही है और 12 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस विकेंसी के तहत UPSC में मैनेजर, असिस्टेंट कंट्रोलर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर जैसे कई पदों पर भर्ती की जानी है।
UPSC द्वारा इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। इन सभी पदों और इनसे जुड़ी जानकारी UPSC के सूचना पत्र में देखी जा सकती है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट से आपना आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रकिया पूरी तरह ऑनलाइन रहने वाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 है।
स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए हैं विकेंसी
UPSC में होने वाली इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए शिक्षा की योग्यता भी अलग है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है तो कुछ के लिए स्नातकोत्तर की शर्त रखी गई है। इसके लिए स्नातक या स्नातकोत्तर देश के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से हो सकती है। आयु सीमा की बात की जाए तो पद के अनुसार ही 28, 33, 35, 40 वर्ष निर्धारित की गई है। निर्धारित पात्र आरक्षित उम्मीदवारों को आयु सीमा और फीस में छूट भी मिलेगी। सामान्य वर्ग यानी अनारक्षित वर्ग के लिए फीस 25 रुपये है। हालांकि फीस में आरक्षण का लाभ महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांगों को भी मिल रहा है।
आवेदन के बाद निकाल लें प्रिंट
आवेदन प्रक्रिया के तहत कई मुख्य स्टेप्स हैं। इसमें सभी स्टेप्स पूरे करने के बाद उम्मीदवार को प्रिंट निकाल लेना होगा।
क्योंकि सबसे पहले UPSC की वैबसाइट upsc.gov.in पर जा कर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां पर वह तमाम जानकारी भर दें, जो मांगी गई है। इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और फीस का भुगतान करना होगा। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।










