Family id Yojana : हरियाणा में PPP 2.0 लांच करने की योजना, बनेगा नया स्मार्ट कार्ड
Family id Yojana Haryana launch PPP 2.0, smart card
हरियाण डायरी, चंडीगढ़।
Family id Yojana : हरियाणा सरकार जल्द ही पीपीपी 2.0 लांच करने जा रही है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इसके तहत एक स्पेशल मोबाइल एप्लिकेशन तैयार की जाएगी, जो सरकारी विभागों के बीच आपस में डेटा का आदान-प्रदान करेगी। यह सुरक्षित और सुगम होगा। इसका फायदा ये होगा कि सभी विभागों में अलग-अलग आईडी बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, एकल पहचान से ही काम चल जाएगा।
एकल पहचान वाली आईडी से सरकारी फाइल और योजनाओं में होने वाली गड़बड़ी पर भी लगाम लग जाएगी। सिंगल क्लिक से कोई भी विभाग लाभार्थी की पूरी जानकारी हासिल कर सकेगा। नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) के आयुक्त एवं सचिव श्री जे. गणेशन ने बताया है कि आम नागरिक की पहचान को और ज्यादा सावधान व सुरक्षित बनाने के लिए एक स्पेशल पीपीपी स्मार्ट कार्ड (PPP smart card) जारी किया जाएगा। यह स्मार्ट कार्ड सरकार की समस्त कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचाने का जरिया होगा। इससे ही पता चल जाएगा का लाभार्थी और कौन सी योजनाओं का लाभ ले रहा है।
Family id Yojana : क्यूआर कोर्ड से लैस होगा पीपीपी स्मार्ट कार्ड
सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला पीपीपी स्मार्ट कार्ड क्यूआर कोड से लैस होगा। किसी भी विभाग का सरकारी अधिकारी केवल ‘टैप’ या स्कैन करके ही नागरिक की वेरिफिकेशन कर देंगे। इसके लिए न तो कागज उठाने का झंझट होगा और न ही सिग्नेचर आदि के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पीपीपी स्मार्ट कार्ड पहचान संबंधी समस्त आवश्यक डेटा को अपने भीतर सुरक्षित रखेगा, जिससे किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जी लाभार्थी की गुंजाइश हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
Family id Yojana : सरकारी कार्यालयों के चक्कर होंगे कम, लाइनों से मुक्ति
सरकारी योजनाओं को पेपरलैस, फेसलैस और कैशलैस बनाने के मकसद से काम कर रही है। पीपीपी स्मार्ट कार्ड बनने के बाद जहां कागजों का झंझट खत्म होगा तो सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार के क्रीड विभाग का दावा है कि परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण ने अब तक विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 2 करोड़ 36 लाख प्रमाण पत्र और सरकारी सेवाएं नागरिकों को सीधे उनके घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध कराई हैं।
क्रीड सचिव के अनुसार हरियाणा में 37 लाख से अधिक आय प्रमाण पत्र, 21 लाख पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, 23 लाख अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र और 8.5 लाख अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 39.76 लाख राशन कार्ड (PDS) और स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत 82 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सीधे मुहैया कराए गए हैं।
Family id Yojana : सरकार इन योजनाओं को दे रही लाभ
हरियाणा में 9.7 लाख बुजुर्ग बुढ़ापा पेंशन योजना, 93 हजार विधवा महिलाएं, 56 हजार दिव्यांग पेंशन और 1 लाख से ज्यादा विधुर, अविवाहित सम्मान योजना यानि सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ रहे हैं। सरकार का दावा है कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 11 लाख 21 हजार लाभार्थियों को जोड़ा जा चुका है तो विवाह शगुन योजना के तहत 1 लाख 23 हजार लाभार्थियों को जोड़ा गया है।










