Haryana news : हरियाणा सरकार की नई योजना, खेत में वाटर टैंक पर मिलेगी 85 प्रतिशत सब्सिडी

हरियाणा डायरी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सिंचाई की बेहतर (Haryana news) सुविधा देने और पानी की बचत को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब खेतों में सामूहिक पानी के टैंक (On-Farm Water Tank) बनाने पर किसानों को सरकार की तरफ से 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को मजबूत करना और किसानों को कम पानी में अधिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है।

बता दें कि सिंचाई विभाग की इस योजना के तहत किसानों के समूह बनाकर कम से कम 10 एकड़ या उससे अधिक भूमि के लिए सामूहिक टैंक बनाए जाएंगे। इन टैंकों में नहरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा और फिर माइक्रो इरिगेशन तकनीक के जरिए खेतों की सिंचाई होगी। इससे पानी की बर्बादी कम होगी और किसानों को बिजली तथा ट्यूबवेल पर निर्भरता से राहत मिलेगी।

Haryana news : इन जिलों में शुरू होगी योजना

योजना की शुरुआत पहले चरण में हरियाणा के 9 जिलों में की जाएगी। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, रेवाड़ी, हिसार, झज्जर और सिरसा शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि पानी की कमी वाले क्षेत्रों में आधुनिक सिंचाई व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाए।
Haryana news : किसानों को योजना से मिलेगा ये लाभ

  • खेतों में पूरे साल सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा
  • ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी माइक्रो इरिगेशन तकनीक को बढ़ावा मिलेगा
  • कम पानी में अधिक फसल उत्पादन संभव होगा
  • बिजली और डीजल की लागत कम होगी
  • भूमिगत जल दोहन में कमी आएगी
  • खुले पानी की सिंचाई बंद होने से पानी की बर्बादी रुकेगी
  • सरकार टैंकों पर सोलर पैनल लगाने की भी योजना बना रही है, ताकि सिंचाई प्रणाली को और अधिक किफायती बनाया जा सके।

Haryana news :आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • किसान का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • परिवार पहचान पत्र (PPP/FID)
  • ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पंजीकरण रसीद
  • जमीन की जमाबंदी/नकल
  • बैंक खाता पासबुक

Haryana news : ऐसे करें आवेदन

इच्छुक किसान हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहां “On-Farm Water Tank Scheme” या “Micro Irrigation” विकल्प चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर से OTP सत्यापन और आधार आधारित ई-केवाईसी करनी होगी। फिर बैंक खाते और जमीन से संबंधित जानकारी भरकर आवेदन जमा किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button