Health Update : हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जींद प्रशासन का नया आदेश

Health Update : हरियाणा के जींद में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों के लिए बड़ी खमर सामने आई है। जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं सिविल सर्जन, जींद की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को नए निर्देश जारी किए गए हैं।

इन आदेशों में कहा गया है कि अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र द्विभाषीय (हिंदी और अंग्रेजी) में जारी किए जाएंगे और उनमें संबंधित पिनकोड भी अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। दरअसल जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र द्विभाषीय रूप में जारी नहीं होने और प्रमाण पत्र में पिनकोड अंकित न होने के कारण आ रही थीं। इसके चलते लोगों की शिकायत व अपील विभाग के पास पहुंच रही थी। नाम में त्रुटियां होने से हिंदी व अंग्रेजी के नाम भिन्नता आ जाती थी, इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन केंद्रों को सख्त निर्देश दिए हैं।

Health Update : आगे से जारी होने वाले जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में मिलेंगी दोनों भाषाएं

आदेश में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जींद, एसडीएम नरवाना व सफीदों, विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी और नगर परिषद व नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में प्रमाण पत्र जारी करते समय नियमों का विशेष ध्यान रखा जाए।

Health Update Birth and death certificates will be available in both Hindi and English languages
Health Update Birth and death certificates will be available in both Hindi and English languages

निर्देशों के अनुसार यदि किसी आवेदक ने जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मांगा है तो प्रमाण पत्र दोनों भाषाओं में ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा आवेदक द्वारा उपलब्ध करवाए गए दस्तावेजों के आधार पर स्थायी पते के साथ संबंधित पिनकोड भी दर्ज करना अनिवार्य होगा। जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं सिविल सर्जन जींद ने सभी अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


ये खबर भी पढ़ें : Sugar : चीनी का सच क्याें स्वास्थ्य के लिए मीठा जहर मानते हैं विशेषज्ञ

Sugar : चीनी का सच क्याें स्वास्थ्य के लिए मीठा जहर मानते हैं विशेषज्ञ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button