20 May weather : हरियाणा दिल्ली में भीषण तपिश, बिहार, झारखंड में राहत की बारिश

देश के अधिकतर क्षेत्र रहेंगे लू की चपेट में, तापमान में जबरदस्त वृद्धि

20 May weather : मौसम में लगातार बदलाव जारी है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में राहत की बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि आधे से अधिक देश भीषण लू की चपेट में रहेगा, लेकिन जिन क्षेत्रों में बारिश होगी, वहां के लोगों को खासी राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज 20 मई 2026 यानी बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को देश के कई राज्यों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इन राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। साथ ही तेज भी चलेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD द्वारा इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है।
की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यहां बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 20 मई को उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और बिहार राज्यं में बारिश की संभावना है। हालांकि दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता का प्रभाव दिख रहाा है। हालांकि उत्तर भारत के अधिक क्षेत्र पहाड़ों को छोड़ कर भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे। दिन के समय तापमान 45 डिग्री तक पहुंने की आांका है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

दिल्ली हरियाणा और आसपास लू की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर हरियाण, पंजाब और राजस्थान में आज भी गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अलगे 3 से 4 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना है। गौरलब है कि उत्तर प्रदेश के कुछ शहर तो मंगलवार को विश्व के सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल हो गए थे। वहीं यूपी के बांदा में तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गा।

राजस्थान में धुल भरी हवा

वहीं राजस्थान में आज बुधवार 20 मई को धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसका असर आसपस के क्षेत्र में भी दिखगा। दरसअसल पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवाएं ही राजस्थान से होते हुए आ रही हैं। इसके कारण ही तापमान लगातार चढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में तापमान में और भी अधिक वृद्धि होगी।

बिहार सहित इन राज्यों में आंधी और बारिश

मौसम विभाग ने बिहार राज्य के लिए कुछ राहत भरी भविष्यवाणी दी है। अगले 3 से 4 दिन तक बिहार में बारिश और आंधी की संभावना हैं। हालांकि तूफान का भी अलर्ट जारी हुआ है। करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तूफान रहेगा। हालांकि राजधानी पटना में हल्की बारिश की संभावना है।

इसी प्रकार उत्तराखंड में भी मौसम में परिवर्तन की उम्मीद है। हालांकि कई क्षेत्र काफी गर्म रहेंगे, लेकिन राजधानी देहरादून से आगे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओडिशा में भी बारिश की उम्मीद है। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी आज से मौसम में कुछ राहत की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।

दक्षिण की बॉडर लाइन भी लू की चपेट में

वहीं दक्षिण भारत की बॉर्डर लाइन भी लू की चपेट में रहेगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता के कारण दक्षिण भारतीय राज्या में तापमान में कुछ अंदर आया है, लेकिन अब उसम भरी गर्मी बेहाल कर रही है। ऐसे में महाराष्ट्र राज्या का अधिकतर हिस्सा गर्मी और लू की चपेट में रहेगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तेलंगाना में भी तापमान बढ़ेगा और अगले कुछ दिन तक गर्मी की स्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button