Jind Panipat train time : जींद पानीपत रूट की ट्रेनों का समय बदला, देखें नई टाइमटेबल

हरियाणा डायरी, जींद।
Jind Panipat train time : जींद-पानीपत रूट पर ट्रेनों के टाइमटेबल में बदलाव हुआ है। दरअसल इस ट्रैक पर रेलवे द्वारा ट्रेनों की स्पीड में बढ़ाया जाएगा। इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक करने की तैयारी हो चुकी है। इसके चलते ट्रेनों की समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है, ताकि यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

फिलहाल इस ट्रैक पर ट्रेन लगभग 65 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही हैं। इससे यात्रियों को सफर में अधिक समय लग रहा था। रेलवे ने अब ट्रैक की मजबूती, सिग्नल सिस्टम में सुधार व सुरक्षा मानकों की जांच के बाद गति बढ़ाने का फैसला लिया है। गति बढ़ने से जींद से पानीपत रूट पर सफर करने वाले यात्री पहले की अपेक्षा कम समय में पहुंच पाएंगे। ऐसे में इस रूट पर हर रोज नौकरी, व्यापार के लिए सफर करने वाले यात्रियों के अलावा विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा।

Jind Panipat train time : जींद से पानीपत के बीच 3 ट्रेनें चलती हैं

बता दें कि जींद-पानीपत ट्रैक पर तीन ट्रेन चल रही हैं। ट्रेन नंबर 54006 सुबह चार बजकर 30 मिनट पर जींद से रवाना होगी, जो कि पानीपत सुबह छह बजकर 20 मिनट पर पहुंच जाती है। यह ट्रेन पहले चार बजकर 20 मिनट पर चलती थी, जो छह बजकर 20 मिनट पर पानीपत पहुंच जाती थाी। इसके अलावा 54008 जींद-रोहतक पैसेंजर सुबह 10 बजे जींद जंक्शन से रवाना होती थी। यह ट्रेन 12 बजकर पांच मिनट पर पानीपत पहुंच जाती है। अब यह ट्रेन 10 बजकर 10 पर रवाना होगी, जो दोपहर 12 बजे पानीपत पहुंच जाएगी।

वहीं 54050 जींद- रोहतक पैसेंजर जो दोपहर बाद चार बजकर पांच मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होती है, वह शाम छह बजकर 10 मिनट पर पानीपत पहुंच जाती है। अब यह ट्रेन सवा चार बजे जींद से रवाना होगी, जो छह बजकर 10 मिनट के आसपास ही पानीपत पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 54050 जींद से चलकर पांडू पिंडारा, सुदंरपुरा, सिवाहा, पिल्लूखेड़ा, बुढ़ाखेड़ा, सिल्लाखेड़ी हाट, सफीदों, करसिंधु होते हुए पानीपत पहुंचती है। ऐसे ही पानीपत से जींद की तरफ आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

Jind Panipat train time : रेलवे ने बदला समय, 10 मिनट पहले चलेंगी ट्रेनें

जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि रेलवे की ओर से जींद-पानीपत रूट पर चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेनों के समय में पहले ही अपेक्षा पांच से 10 मिनट बदलाव किया गया है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके, जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button