Vande bharat express : जोधपुर वंदे भारत बनेगी देश की सबसे लंबी रूट सर्विसों में शामिल, सीटों की नहीं होगी टेंशन

हरियाणा डायरी (Vande bharat express) : रेगिस्तान की पटरियों पर सुपर वंदे भारत मिशन शुरू होने जा रहा है। जी हां, पश्चिमी राजस्थान के लिए रेलवे का ‘ट्रिपल धमाका’ सामने आया है, जिसके बाद जोधपुर वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे लंबी रूट सर्विस में शामिल होगी और इसमें सीटों की किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी।

राजस्थान में रेलवे नेटवर्क को नई स्पीड मिलने वाली है और इसे लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जोधपुर दौरे के दौरान कई नई रेल सेवाओं और कई बड़े रेल प्रोजक्ट की घोषणा की। इनमें दिल्ली कैंट तक जाने वाली 8 कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोच की करने सबसे बड़ी घोषणा रही। इस रूट पर यात्रियों की लंबे समय से डिमांड आ रही थी कि भीड़ होने के कारण परेशानी आती है और कई बार सीटें ही नहीं मिलती, इस पर केंद्रीय मंत्री ने यह घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत जोधपुर दिल्ली एक्सप्रेस की कैपेसिटी को बढ़ाना जरूरी हो गया था, क्योंकि यह वक्त की नजाकत और यात्रियों की डिमांड थी। केंद्रीय मंत्री ने ये भी बताया कि जैसलमेर से अहमदाबाद के बीच भी जल्द ही नई रेल सेवा शुरू होगी।

Vande Bharat Express Jodhpur Delhi coaches increased
Vande Bharat Express Jodhpur Delhi coaches increased

Vande bharat express : राजस्थान में 10 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राजस्थान में रेलवे के अपग्रेडेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। आने वाले समय में रेलवे विकास पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसे लेकर बजट आबंटित किया जा चुका है। इसमें नई रेल लाइन, नए रेलवे स्टेशन और दूसरे बड़े प्रोजक्ट शामिल हैं। मारवाड़ जंक्शन-मावली गेज कन्वर्जन प्रोजक्ट पर तेजी से काम चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मेड़ता-पुष्कर रेल लाइन परियोजना का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

Vande bharat express : दक्षिण भारत के साथ राजस्थान की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी ने बताय कि पश्चिमी राजस्थान को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए पिछले दिनों चेन्नई तक डेली रेल सर्विस, पुणे और हैदराबाद के लिए भी ट्रेनें शुरू हुई हैं। इससे पहले बीकानेर-मुंबई ट्रेन सेवा शुरू की थी, जिसका अच्छा रिस्पांस मिला है। रेल नेटवर्क मजबूत होने से राजस्थान में पर्यटन के केंद्र शहरों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर जैसे शहरों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे आर्थिक फायदा होगा। वहीं जोधपुर से हरिद्वार के लिए भी सीधी रेल सेवा शुरू करने के संकेत रेल मंत्री ने दिए।


ये खबर भी पढ़ें :

Train Block : दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर 7 दिन का ब्लाक, 29 मई से कई ट्रेन होंगी प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button