PM Kisan Update : 23वीं किस्त से पहले कर लें ये काम, नहीं तो अटक सकते हैं 2 हजार
हरियाणा डायरी, चंडीगढ़।
PM Kisan Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले भुगतान पैटर्न को देखते हुए जून के अंत से जुलाई 2026 के बीच किसानों के खातों में ₹2,000 की अगली किस्त भेजी जा सकती है।
बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। इसमें हर चौथे महीने 2 हजार रुपए जारी होते हैं। प्रत्येक किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपए सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजे जाते हैं। शुरुआत से लेकर अब किसानों को 23वीं किस्त जारी की जाएगी लेकिन इससे पहले कुछ शर्तें व नियम जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं ये शर्तें क्या हैं और अगली किस्त का लाभ लेना है तो क्या करना होगा।
PM Kisan Update : ई-केवाईसी कराना जरूरी
पीएम किसान सम्मान योजना की 23वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन किसानों की ई-केवाईसी, आधार सत्यापन या बैंक खाते से आधार लिंकिंग अधूरी है, उनकी किस्त अटक सकती है। सरकार लगातार किसानों को समय रहते जरूरी दस्तावेज और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दे रही है।
PM Kisan Update का ऐसे चेक करें स्टेटस
किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लाभार्थी स्टेटस की जांच कर सकते हैं। यहां ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, भूमि सत्यापन और भुगतान स्थिति की जानकारी उपलब्ध रहती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यदि सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हैं तो अगली किस्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
PM Kisan Update : इन बातों का रखें ध्यान
- फार्मर आईडी बनवा लें
- ई-केवाईसी समय पर पूरी करें।
- बैंक खाते से आधार लिंक जरूर रखें।
- भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अपडेट रखें।
- पीएम किसान पोर्टल पर लाभार्थी स्टेटस समय-समय पर जांचते रहें।
सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद 23वीं किस्त की सटीक तारीख जारी की जाएगी, लेकिन मौजूदा अनुमान के अनुसार किसानों को जुलाई 2026 तक अगली किस्त मिलने की संभावना है।










