Drishyam 3 : मोहनलाल के बर्थडे पर ‘दृश्यम 3’ का सिनेमाघरों में विस्फोट, सुबह 4 बजे से हाउसफुल शो
Drishyam 3 Hindi : यूं तो साउथ की फिल्मों का पूरा भारत ही दीवाना है लेकिन साउस की काफी प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम की तीसरी सीरिज ने सिनेमाघरों में विस्फोट कर दिया है। आज रिलीज तारीख पर सुबह 4 बजे से ही हाउसफुल शो हो चुके हैं तो वहीं दुनिया भर से एडवांस बुकिंग हुई हैं। थ्रिलर फिल्म दृश्यम-3 को लेकर फैंस और दर्शकों ने क्या रिव्यू दिया आइए बताते हैं।
एक्टर मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज दृश्यम-3 कमाई के मामले में रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही है, क्योंकि फिल्म विश्लेषक एबी जॉर्ज के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही 28 करोड़ 90 लाख रुपए की कमाई हो चुकी है। फैंस में एक तरह से मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के प्रति दीवानगी नजर आ रही है।
Drishyam 3 first review : रिव्यू में फैंस ने कहा, यह थ्रिलर नहीं तुफान है
साउथ की इस सुपर डुपर हिट फिल्म सीरिज की काफी चर्चा हो रही थी और फैंस ने सुबह के शो के बाद दिए रिव्यू में कहा है कि यह थ्रिलर फिल्म नहीं तुफान है। दुनिया भर में दृश्यम 3 के 250 से ज्यादा शो बुक हो चुके थे और अभी भी बुकिंग लगातार जारी है। केरल में तो सुबह 4 बजे वाला पहला शो भी हाउसफुल हो गया था।

हालांकि दर्शकों की डिमांड को देखते हुए सुबह 5, 6 बजे और 7 बजे के भी शो रखे जा सकते हैं। एक्टर मोहनलाल के फैन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “OMG, दृश्यम 3 का क्रेज सच में जबरदस्त है! यह फिल्म पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी। ओवरआल की बात करें तो फैंस के हिसाब से फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।
Drishyam 3 : मोहनलाल की 394वीं फिल्म
बताया जा रहा है कि दृश्यम-3 फिल्म के साथ ही मोहनलाल 400 फिल्मों के आंकड़े के करीब पहुंच जाएंगे। यह उनकी 394वीं फिल्म बताई जा रही है। एक्टर मोहनलाल पिछले 40 सालों से हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल फिल्मों में अभिनय करते आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने दर्जनों शानदार बल्कबॉस्टर फिल्में दी हैं।










