Pollution Free city : हरियाणा का बड़ा ट्रांसपोर्ट प्लान, बहादुरगढ़ में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को मिलेगी एंट्री

हरियाणा डायरी, नई दिल्ली।
Pollution Free city : हरियाणा में NCR एरिया के बहादुरगढ़ में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देशते हुए सरकार ने बड़ा और सख्त नियम बनाया है। हालांकि यह नियम 2029 से लागू होगा लेकिन इसके अनुसार शहर में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो तथा मालवाहक थ्री-व्हीलर वाहनों का नया रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।

इसके बाद बहादुरगढ़ में केवल इलेक्ट्रिक एल-5 यात्री ऑटो और इलेक्ट्रिक मालवाहक थ्री-व्हीलर वाहनों के रजिस्ट्रेशन की ही अनुमति मिलेगी। सरकार और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभागों का मानना है कि इस कदम से वायु प्रदूषण में कमी आएगी और शहर में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में यह नियम 1 जनवरी 2029 से लागू होगा। वहीं दिल्ली में इसी प्रकार का नियम 1 जनवरी 2027 से लागू किए जाने की तैयारी है। बहादुरगढ़, दिल्ली से सटा हुआ औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां रोजाना हजारों ऑटो और मालवाहक वाहन आवाजाही करते हैं। ऐसे में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

Pollution Free city : केवल इलेक्ट्रिक श्रेणी के आटो व थ्री व्हीलर को मिलेगी अनुमति

नए आदेश के तहत केवल इलेक्ट्रिक एल-5 श्रेणी के यात्री ऑटो और इलेक्ट्रिक मालवाहक थ्री-व्हीलर वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले नए ऑटो को अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि पहले से चल रहे वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगेगी, लेकिन धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बदलाव को बढ़ावा दिया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से ध्वनि और वायु प्रदूषण दोनों में कमी आएगी। साथ ही ईंधन पर निर्भरता घटेगी और लंबे समय में वाहन चालकों को भी आर्थिक लाभ हो सकता है। सरकार का उद्देश्य आने वाले वर्षों में शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाना और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।

Pollution Free city : इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल, डीजन वाहनों से महंगे

हालांकि इस फैसले को लेकर छोटे वाहन चालकों और व्यापारियों के बीच चिंता भी देखी जा रही है। कई चालकों का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में अधिक होती है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। वहीं प्रशासन का कहना है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए विशेष योजनाएं और सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

बहादुरगढ़ में लागू होने वाला यह नियम हरियाणा में परिवहन व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसी तरह के नियम लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button