17 January 2026 Ank Jyotish : मूल अंक 8 वालों को जिम्मेदारी और कर्म के संतुलन का योग
सफलता के लिए शार्ट कट नहीं, अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से करें पूर
17 January 2026 Ank Jyotish : 17 जनवरी का मूल अंक (1+7) यानी 8 बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो यह बहुत ही अहम होता है। क्योंकि यह अंक अनुशासन, अधिकार, जिम्मेदारी और कर्म के संतुलन से जुड़ाव को दर्शाता है। ऐसे में सफलता के लिए अब शार्ट कट नहीं, पूरी योजना के साथ ईमानदारी से मेहनत करनी होगी। इसके लिए पूरी प्लानिंग करके कही कार्य शुरू करें। साथ ही अपने लक्ष्य को पाने के लिए किसी भी प्रकार की बेईमानी नहीं होनी चाहिए। सच्ची ईमानदार कार्य और सफलता के लिए यह अंक प्रेरित करता है।
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो 17 जनवरी का दिन मनुष्य के जीवन में नुशासन, भावनात्मक समझदारी और निरंतर प्रगति को लेकर आ रहा है। ऐसे में जो भी कार्य करना है, उसके लिए कड़ा परिश्रम करें। किसी को यह कहने का मौका ही नहीं मिलना चाहिए कि यहां कोई कसर छोड़ दी। सभी संभावित परिणामों को देखते हुए अपने कर्म के लिए आगे बढ़ें। इससे सफलता तो मिलेगी ही साथ में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
17 January 2026 Ank Jyotish : संपूर्ण भाग्य अंक 9
मूल अंक 8 के साथ 17 जनवरी का संपूर्ण भाग्यांक 9 बना। यह दिन कई मायने में खास रहने वाला है। क्योंकि भावनात्मक समझदारी, क्षमा और पुरानी बाते समाप्त हो कर नई शुरुआत का योग बन रहा है। इसके चलते अलग-अलग मूल अंक वाले लोगों पर अलग-अलग असर पड़ेगा। Numerology Horoscope के हिसाब से राशिफल भी अलग ही रहते हैं।
17 January 2026 Ank Jyotish : मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्म लेने वालों का भविष्य)
इस मूल अंक वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम करने की जरूरत है। न कि बल पूर्व चीजों को सही करने का। जहां भी इस प्रकार के लोग कार्यरत हैं, वहां जल्दबाजी नहीं करें। इसकी बजाय दूर की योजना बना कर अपने लक्ष्य निर्धारित किए जाने चाहिएं। साथ ही समझदारी से आपसी रिश्तों में प्रेम बढ़ाया जा सकता है। ऐसे लोगों को शांत रहना चाहिए। साथ ही जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना चाहिए। इससे सम्मान और प्रगति जरूर मिलेगी।
साथ ही मूल अंक 2 वालों के लिए यह दिन भावनाओं के संतुलन करते हुए व्यवहारिक रूप से सोचने का है। कार्यक्षेत्र में दूसरों और सहकर्मियों का सहयोग करके दिन को लाभकारी बनाया जा सकता है। रिश्तों में बहुत अधिक संवेदनशील होने के बजाय भावनात्मक रूप से स्थिर रहें। आज क्या सहायक होगा: खुद पर भरोसा रखें और शांति से काम लें, इससे आपके भीतर का डर दूर होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

17 January 2026 Ank Jyotish : मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्म लेने वालों को 17 जनवरी का दिन कुछ गंभीर होने की संभावना है। इससे थोड़ी घुटन महसूस होगी, लेकिन कार्य के लिए नए विचारों के साथ ऐसी सोच को पूरा करने पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। निजी रिश्तों में जरूरी है कि सच्ची और गहरी बातचीत रहे। जीवन में स्थिरता के लिए अनुशासन के साथ रचनात्मकता को भी बढ़ाएं और इसका प्रयोग करें।
वहीं मूल अंक 4 वालों के लिए 17 जनवरी का दिन बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। इसके लिए जरूरी है कि कार्यशैली व्यवस्थित रहे। इससे आगे बढ़ने का योग बनेगा। साथ ही रिश्तों में ईमानदारी जरूरी है। इससे भरोसा रिश्ते वालों को सुकून देगा और यह विश्वास को बढ़ाने वाला होगा। 4 मूल अंक वालों को प्रयास करना चाहिए कि स्वभाव में कड़वाहट नहीं आए। साथ ही सकारात्मकता को भी बनाए रखें। आपाके आसपास के लोग ऐसे हों, जो नकारात्मकता को पास नहीं आने दें।
17 January 2026 Ank Jyotish : मूलांक 5 वालों को यदि बदलाव की इच्छा है तो इसमें कुछ रूकावट रहेगी। इसके लिए गंभीर प्रयास करने की जरूरत है। जरूरी है कि पैसे के मामले में हाथ रोक कर काम करें। जल्दबाजी में खर्च करने से नुकसान होने का खतरा रहता है। रिश्तों में आज ठहराव और वादों को निभाने के लिए भी गंभीर प्रयास करें। अनुशासन आपके बड़े काम का है। जरूरी है कि जिम्मेदारी को स्वीकार करें। यह आपके मन को शांति देगा।
वहीं मूलांक 6 वालों को अपनी ऊर्जा संचित रखनी होगी। हालांकि दूसरों से मदद मिलने की संभावना है। यह कार्य का आसान करेगा और सफलता मिलेगी। यह जरूरी है कि अपना ख्याल रखें। साथ ही यह भ्ज्ञी जरूरी है कि दूसरों के बारे में सेाचें।
मूलांक 7 में ऐसे लोग जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ है, वे आते हैं। ऐसे लोग के लिए ज्ञान को सही कार्यों में लगाया जाना चाहिए। यह संभलने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में अपना काम पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएं। सोचने समझने के साथ आपके काम से आने वाला आउटपुट आपको नई पहचान दिलवाएगा। इसके लिए जरूरी है कि अपने कर्म को प्राथमिकता दें। यह कार्य को पूर्ण करने में मदद करेगा।
17 January 2026 Ank Jyotish : मूलांक 8 जिसमें व्यक्ति को जन्म 8, 17, 26 तारीख में हुआ हो, उनके लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे लोग आज बहुत ही प्रभावशाली रहेंगे। अधिकार और जिम्मेदारी दोनों को पाने का यह सुनहरा मौका है। इसको अच्छे से पूरा करते हुए अपना विश्वास व पहचान बढ़ाएं। इसके लिए जरूरी है कि मन को शांत रखें। वहीं
मूलांक 9 वालों के लिए यह दिन आगे बढ़ने का है। इसके लिए जरूरी है कि पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ें। यदि कोई काम अधूर है तो आज इसको पूरा कर लें। इसमें काफी मदद मिलने वाली है। आपको चाहिए कि बीती हुए मामलों को छोड़ दें। साफ मन से काम करने पर सफलता मिलेगी।










