Sports news : सीनियर एथेलिटक्स में हरियाणा के 5 गोल्ड, 4 सिल्वर, 7 ब्राँज मेडल

हरियाणा डायरी, चंडीगढ़।
Sports news : हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रांची झारखंड में पांच स्वर्ण पदक, चार रजत पदक व सात कांस्य पदक सहित 16 पदक जीते।

एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह और एथलेटिक्स हरियाणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू व सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी रांची झारखंड में 22 मई से 25 मई तक किया गया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य से 25 पुरुष और 19 महिला खिलाडियों सहित 44 एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसमें कृष्ण कुमार भिवानी ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, बालकिशन भिवानी ने स्टेपल चेज में स्वर्ण पदक, संदीप कुमार महेंद्रगढ़ ने रेस वाक में स्वर्ण पदक, रवीना जींद ने रेस वाक में स्वर्ण पदक और शिल्पा रानी जींद ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। निधि रानी ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक, योगिता भिवानी ने शाट पुट में रजत पदक, शाकिर ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक और तमन्ना जींद ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।

Sports news Senior Athletics Haryana Gold Medal Silver Medal
Sports news Senior Athletics Haryana Gold Medal Silver Medal

Sports news : 100 मीटर दौड में जींद की तमन्ना का ब्रांज मेडलिस्ट

रुबीना रेवाड़ी ने हाई जंप में कांस्य पदक, अंजू हिसार ने स्टेपल चेज में कांस्य पदक, अजय कुमार भिवानी ने हैमर थ्रो में कांस्य पदक, अंजू हिसार ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, तमन्ना जींद ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और खुशी ने हैप्टाथलान इवेंट में कांस्य पदक जीता।

प्रदीप मलिक ने बताया कि कृष्ण कुमार भिवानी ने 800 मीटर दौड़ में 1 मिनट 47 सेकेंड 68 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा राज्य को दिया और प्रथमेश अमरीश महाराष्ट्र ने 1 मिनट 47 सेकेंड 97 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक एवं सत्यजीत सुरेश महाराष्ट्र ने 1 मिनट 48 सेकेंड और 40 माइक्रोन का समय देकर कांस्य पदक जीता।

Sports news : हाई जंप में ख्याति ने जीता गोल्ड

200 मीटर दौड़ में तमन्ना जींद हरियाणा ने 24 सेकेंड 06 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक जीता और कुसुम ठाकुर हिमाचल प्रदेश ने 23 सेकेंड 94 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीता एवं सुदेशना हनमंत महाराष्ट्र ने 24 सेकेंड 07 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर अपने राज्य का गौरव बढ़ाया।

खुशी हरियाणा ने हैप्टाथलान इवेंट में 5435 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता और अनामिका केरला ने 5685 अंक के साथ स्वर्ण पदक एवं पूजा जे एस डब्ल्यू ने 5632 अंक के साथ रजत पदक जीता।

हाई जंप इवेंट में रूबीना यादव रेवाड़ी ने 1 मीटर 73 सैंटीमीटर की ऊंची छलांग के साथ कांस्य पदक जीता और ख्याति माथुर उत्तरप्रदेश ने 1 मीटर 82 सैंटीमीटर की ऊंची जंप के साथ स्वर्ण पदक एवं मानसी रेलवे स्प्रोर्टस ने 1 मीटर 80 सैंटीमीटर की ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button