Weather News : हरियाणा-दिल्ली में फिर से हीटवेव की दस्तक, इन राज्यों में होगी बारिश
जाने आज कैसा होगा आपके क्षेत्र में मौसम का हाल
Weather News : दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है। मानसून महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियणा में आज फिर से लू जैसी स्थिति बनने जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जैसे उत्तर भारत के प्रमुख क्षेत्र फिर से भीषण गर्मी की चपेट में आने वाले हैं। वहीं दक्षिण भारत में मानसून का असर जारी रहेगा। सोमवार यानी 8 जून 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, महराष्ट्र, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में बारिश की संभावना है।
दिल्ली में बढ़ेगा पारा, लू करेगी परेशान
पिछले दिनों हुई बारिश के मौसम में कुछ नरमी आई थी, लेकिन अब फिर से पारा तेजी की ओर है। ऐसे में अगले 2 दिन यानी 8 जून से 10 जून तक दिल्ली में फिर से तपिश बढ़ने वाली है। दिन में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। दिल्ली में आज तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं लू का अहसास करवाएंगी।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और बारिश की चेतावनी
उत्तर भारत के प्रमुख और बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन तक मौसम के मिजाज कुछ बदले रहेंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति रहेगी तो कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश आने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी जैसे सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर और मथुरा में आज बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकतर क्षेत्रों में अगले 2 दिन तक भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी।
दक्षिण भारत में एक सप्ताह तक झमाझम
भारतीय मौमस विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले 1 सप्ताह तक दक्षिण भारतीय राज्य केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में लगातार झमाझम बारिश होगी। हालांकि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का असर रहेगा। ऐसे में पर्यटकों को बाहर निकलने से पहले मौसम की सही जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
पूर्वोत्तर में बढ़ेगा मानसून
दूसरी ओर भरतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 7 जून को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के अलावा पूर्वोत्तर हिस्सों जैसे मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम में आगे बढ़ रहा है।
कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना
वहीं दक्षिण भारत से मानसून की बात की जाए तो यह केरल से आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा आगे बढ़ने वाला है। इसके चलते अगले 2 दिन तक यानी 10 जून तक दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : बदलते मौसम और धूल से बढ़ा आंखों का संक्रमण, जानें कैसे बचाएं आंखें
हरियाणा में तापमान फिर 40 के पार
दूसरी ओर हरियाणा में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। क्योंकि पिछले दिनों बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने के कारण तापमान करीब 35 डिग्री तक आ गया था। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिन तक यानी 12 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। रविवार यानी 7 जून को हरियाणा में फिर से गर्मी बढ़ गई। इस दौरान तापमान 23 डिग्री से भी अधिक चला गया। सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री रहा। वहीं हिसार में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
आज हरियाणा में लू की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को हरियाणा में लू की स्थिति रहेगी। इस दौरान राजस्थान के साथ लगते क्षेत्रा कें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी लू की स्थिति रहगी। सोमवार को तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक पहुंच सकता है। हालांकि अगले 2 से 3 दिन तक फिर से मौसम बदल सकता है। लेकिन इसका असर पूरे प्रदेश में नहीं रहेगा।










