Today Weather : 6 जनवरी मौसम अपडेट : 3 राज्यों में बारिश, शीतलहर का रहेगा प्रकोप
IMD ने जारी किया अलर्ट,जानें अपने राज्या में मौसम का हाल
Today Weather : सर्दी अपने चरम पर है, लेकिन ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मौसम पर बड़े असर डाल रही है। पिछले सप्ताह भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत विशेषकर हरियाणा के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद से ही बादलवाही चल रही है। इससे धुंध से तो राहत मिली है, लेकिन धूप नहीं निकलने से सुबह – शाम के समय ठंड बढ़ रही है। हालांकि अब फिर से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 जनवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत देश के 3 राज्यों में बारिश की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में शीतलहर रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग ने तीन राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी करते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी शीतलहर के साथ घने कोहरे की संभावना जताई है। एक बार फिर से सर्दी अपने चरम पर आएगी। इसी भीषण शीतलहर के बीच उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश हो सकती है।
1 जनवरी से पहले देश के अधिकांश भागों में शीतलहर के साथ घने कोहर का प्रकोप रहा। 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया। इसके बाद से ठंड व कोहरे का असर कम हुआ है। वहीं बादलवाई के साथ-साथ तेज जवा चलने से रात के समय सर्दी अधिक बढ़ रही है। अब मौसम से कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन ऐसे में फिर से मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। सर्दी और शीतलहर के बीच उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इससे फिर से ठंड बढ़ेगी और शीतलहर का प्रचंड रूप दिखेगा।

Today Weather : बारिश बढ़ाएगी मुश्किल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा। पहाड़ों पर विशेषकर खासकर ऊंचाई वाले भागों में बारिश की तीव्रता ज्यादा रहेगी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा, बडगाम, शोपिया में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली जैसे क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाला गिर सकता है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को भी सावधान रहने के लिए चेतावनी जारी की है।
Today Weather : यहां शीतलहर का असर
बढ़ती सर्दी के बीच पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखेगा। मंगलवार 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, अमेठी, और आगरा में शीतलहर चलेगी। वहीं दिल्ली, उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून में भी ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। पंजाब के मोगा, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर में सुबह के समय शीतलहर चलेगी। राष्ट्रीय राजधान दिल्ली सहित एनसीआर में 6 जनवरी को शीतलहर के साथ घने कोहरे का प्रकोप रहने वाला है। बेशक दोपहर में धूप निकलने से राहत मिलेगी।
Today Weather : यूपी में कोहरा, 8 डिग्री तक जाएगा तापमान
बदलते मौसम में उत्तर प्रदेश में 6 जनवरी को ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, इटावा, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद में शीतलहर आपना असर दिखाएगी। इसके अलावा लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहेगा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 6 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 21 डिग्री तक रहेगा।










