Haryana Clerk Bharti : हरियाणा में खुला नौकरियों का पिटारा, अदालतों में 1265 क्लर्कों भर्ती प्रक्रिया शुरू
26 मई से शुरू होंगे आवेदन 23 जून आखिरी तारीख, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
Haryana Clerk Bharti:
हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। क्योंकि हरियाणा की अदालतों में 1265 क्लर्कों की भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू हो जाएगी और 23 जून 2026 को शाम 4 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आइए बताते हैं भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस 1200 रुपये रखी गई है। वहीं सामान्य महिला उम्मीदवारों को 875 रुपये फीस देनी होगी। हरियाणा प्रदेश से आने वाले अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार, आर्थिक रूप से कमजारे, वर्ग के आवेदनकर्ता 710 रुपये फीस जमा करेंगे। हालांकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस में पूरी तरह से रियायत की सुविधा दी जा रही है।
यह भर्ती पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन अधीनस्थ अदालतों में केंद्रीकृत भर्ती समिति अर्थात SSSC द्वारा निकाली गई है। इसके तहत हरियाणा की अदालतों में क्लर्कों की भर्ती होनी है। इसके लिए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 1265 पदों पर क्लर्क लगाए जाएंगे। इसे लिए उम्मीदवारों को वैबसाइट www.sssc.gov.in पर आवेदन करना होगा।
यह है पदों की स्थिति
क्लर्क के पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए SSSC द्वारा 1265 पदों पर नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए प्रक्रिया भी पूर्वनिर्धारित है। इन कर्मचारियों को हरियाणा सरकार के वेतन नियमों के अनुसार सैलरी दी जाएगी। पदों की बात की जाए विभिन्न अदालतों में फिलहाल करीब 1015 मौजूदा रिक्त हैं। वहीं 250 के करीब पद जल्द ही खाली होने वाले हैं।
ऐसे में इस भर्ती के लिए 1265 वैकेंसी दी गई हैं। कुल पदों में 203 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं और इसके लिए निर्धारित नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणियों के लिए भी प्रावधान है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 139 पद एवं पिछड़ा वर्ग -A वर्ग के लिए 183 पद निर्धारित किए गए हैं। हालांकि आरक्षण का लाभ सिर्फ हरियाणा के ही युवाओं को मिलेगा। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले सभी उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी में रखा जाएगा।
स्नातक है शिक्षा की शर्त, कंप्यूटर ज्ञान जरूरी
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए। इसके अलावा इस भर्ती में आने वाले युवाओं को कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी होना चाहिए। विशेषतौर पर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट जैसी जानकारी जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार ने अपनी मैट्रिक या उससे ऊपर की पढ़ाई के दौरान हिंदी या संस्कृत में से एक विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : UPSC में मैनेजर, असिस्टेंट कंट्रोलर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती
42 वर्ष आयु सीमा
क्लर्कों की भर्ती में अधिकतम 42 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं। हालांकि विभिन्न आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को तय नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी। जैसे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के साथ महिलाओं की श्रेणियों में 5 साल की उम्र में छूट का प्रावधान है। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट आयु में मिल रही है।
आवेदन फीस कितनी देनी होगी
परीक्षा में ध्यान रखें नेगेटिव मार्किंग भी है
यह चयन प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी की जानी है। उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था होगी। यानी गलत उत्तर दिया तो अंक काटे जाएंगे। इस चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी। इसमें सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी लेखन से संबंधित प्रश्न रहेंगे। दूसरे चरण में उम्मीदवार की कंप्यूटर दक्षता को जांचा जाएगा।
इसमें स्प्रेडशीट टेस्ट और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट प्रमुख रहने वाला है। टाइपिंग टेस्ट में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। बेशक इसके अंक मैरिट में नहीं जोड़े जाने हैं। यह चरण पूरा करने वालों के दस्तावेजों की जांच के साथ इंटरैक्शन का सैशन होगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। अंग्रेजी लेखन में निबंध, पत्र, प्रेसी और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद जैसे प्रश्न शामिल होंगे।










