Police Inspector Transfer : एक झटके में 42 इंस्पेक्टरों की ट्रांसफर, हरियाणा पुलिस महकमे में हलचल

हरियाणा डायरी, चंडीगढ़।

Haryana Police Inspector Transfer list : हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात करीब 42 इंस्पेक्टरा को इधर से उधर किया गया है। हालांकि कुछ इंस्पेक्टरों की केवल यूनिट बदली गई है तो कुछ को दूसरे जिलों में भेजा गया है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार करनाल में तैनात इंस्पेक्टर राजपाल को HSEnB, महावीर कुमार को फरीदाबाद, दर्शन सिंह को झज्जर तथा जसमेर सिंह को गुरुग्राम भेजा गया है। सोनीपत से मोहन सिंह और मदन सिंह को गुरुग्राम, अशोक कुमार को एसीबी (हरियाणा) तथा उमेश कुमार को HSNCB में तैनात किया गया है।

वहीं यमुनानगर से सुभाष चंद को सोनीपत, जीवन सिंह को दादरी और धर्मेंद्र सिंह को हिसार भेजा गया है। कुरुक्षेत्र से जयवीर सिंह को हिसार, सुखदेव सिंह को दादरी और दिनेश चौहान को गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया है। पलवल से विश्व गौरव को दादरी, जगबीर सिंह को गुरुग्राम और नवीन सहारण को HSNCB भेजा गया है। गुरुग्राम में तैनात संदीप और सुरेश चंद को जीआरपी (हरियाणा), जबकि शाहिद अहमद को HSEnB में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Police Inspector Transfer : इन अधिकारियों के भी तबादले

गुरुग्राम से रविंदर को सोनीपत और अनिल कुमार को फरीदाबाद भेजा गया है। फरीदाबाद से हरिकिशन को सोनीपत, संग्राम धैया को HSNCB, मणीराम को जीआरपी (हरियाणा) तथा रणबीर सिंह को रेवाड़ी स्थानांतरित किया गया है। पंचकूला से राकेश कुमार को HSEnB, सत्यवान को GRP(हरियाणा) और संदीप कुमार को गुरुग्राम भेजा गया है।

रेवाड़ी से रामपाल को गुरुग्राम, सुमेर को फरीदाबाद तथा शिवदर्शन को HSNCB में तैनाती दी गई है। झज्जर से जमील अहमद को पलवल और महेंद्र सिंह को गुरुग्राम भेजा गया है। HSEnB से इंदरजीत को कैथल, धर्मेंद्र को फरीदाबाद, मुकेश बेनीवाल को झज्जर और अरविंद को गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया है।

Police Inspector Transfer : 15 दिन के भीतर निपटानी होगी रिपोर्ट

इसके अलावा हरियाणा पुलिस अकादमी (HPA) से राम कुमार को सोनीपत, बिजेंद्र को झज्जर और विपिन कुमार को दादरी भेजा गया है। वहीं गुरुग्राम से चंदरभान को नूंह में नई तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई जगह पर जॉइन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच लंबित है तो उसे 15 दिनों के भीतर निपटाया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी अधिकारी की पोस्टिंग उसके गृह जिले में न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button