Hisar news : हिसार एयरपोर्ट रोड प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, बदलेगी शहर की तस्वीर

हरियाणा डायरी, हिसार। (Hisar news) : हरियाणा के हिसार में एयरपोर्ट रोड प्रोजक्ट को हरी झंडी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग मंत्री रणवीर गंगवा ने चंडीगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद इस रोड प्रोजक्ट को मंजूरी दे दी।

एयरपोर्ट बाउंड्री से राणा माइनर तक करीब 20 मीटर चौड़ा आधुनिक रोड बनाया जाएगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी।

जानकारी के अनुसार यह सड़क परियोजना हिसार एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। सड़क बनने के बाद एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होगी और आसपास के गांवों व शहर के लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि इससे क्षेत्र में निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Hisar news : 11 एकड़ जमीन होगी ट्रांसफर

परियोजना के तहत करीब 11 एकड़ जमीन ट्रांसफर की जाएगी। इसमें वन विभाग, जीएलएफ और निजी भूमि भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार लगभग 2 एकड़ जमीन जीएलएफ की, 2 एकड़ प्राइवेट भूमि और बाकी वन विभाग की जमीन इस रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाएगी।

बैठक में मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फाइल प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की प्रशासनिक बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Hisar news : हिसार एयरपोर्ट परियोजना को मिलेगा फायदा

यह रोड सीधे हिसार एयरपोर्ट से जुड़ाव मजबूत करेगा। अभी तक लोगों को लंबा चक्कर लगाकर एयरपोर्ट क्षेत्र तक पहुंचना पड़ता था, लेकिन नए मार्ग के बनने के बाद दूरी और समय दोनों में कमी आएगी। इससे भविष्य में एयरपोर्ट आधारित विकास परियोजनाओं को भी मजबूती मिलेगी।

संबंधित विभागों को जमीन ट्रांसफर, नक्शा और तकनीकी मंजूरियों की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह सड़क हिसार के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल होगी।


ये खबर भी पढ़ें :  हरियाणा में खुला नौकरियों का पिटारा, देखें पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button